प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम में पहुंची भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की अचानक तबीतय बिगड़ गई। वे यहां बेहोश होकर गिर गईं। बाद में उन्हें बाहर लाया गया और पानी पिलाया गया। इस दौरान वहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रज्ञा जब बेहोश हुईं उस समय मुख्यमंत्री चौहान का संबोधन चल रहा था। कार्यक्रम में कुर्सियों की व्यवस्था नहीं की गई थी। ज्यादा देर तक खड़े रहने के कारण उन्हें चक्कर आ गए थे।
पिछले दिनों से प्रज्ञा की तबीयत ठीक नहीं
पिछले कुछ दिनों से सांसद ठाकुर की तबीयत खराब चल रही है। कुछ समय तक वे दिल्ली के अस्पताल में भी भर्ती रही थीं। प्रज्ञा ने कहा था कि उनके दिमाग की नस में सूजन आने से आंखों से काफी कम दिखाई दे रहा है।
More Stories
धार भोजशाला सर्वेक्षण: मिल रहे धार्मिक प्रमाण, दक्षिण की ओर खंबे पर धनुर्धारी भगवान राम के दर्शन दे रहे
मेडिकल कॉलेज में शराब पार्टी: जूनियर छात्रों ने लगाया तीखा जाम, वीडियो वायरल
मौसम ने फिर बदला करवट,