Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जी-20 की बैठक में आए विदेशी प्रतिनिधियों ने आदिवर्त को देखा

जी-20 संस्कृति कार्य समूह की पहली बैठक में खजुराहो आये विदेशी डेलीगेट्स द्वारा शुक्रवार की शाम खजुराहो स्थित आदिवर्त ग्राम का भ्रमण किया गया। प्रतिनिधियों ने जनजातीय लोगों की जीवन-शैली के चित्रण को प्रदर्शित करने वाले घर, लोक कला, रहन-सहन की संस्कृति, आभूषण, भेषभूषा और बाबादेव से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विदेशी मेहमानों को 7 समूह में गाईड्स द्वारा आदिवर्त में स्थापित गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रारंभ में विदेशी मेहमानों का वैदिक संस्कृति के अनुसार तिलक लगा कर अभिवादन करते हुए स्वागत किया गया।