Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का निधन, पिछले कई दिनों से चल रही थीं बीमार

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव की बड़ी बहन श्रीमती मोहिनी सिंह राणा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

श्री बघेल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का निधन हो गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि मोहिनी सिंह राणा का विवाह नेपाल के राणा परिवार में हुई थी। वह भोपाल में रहती थीं। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। वहीं आज दुनिया को छोड़कर चले गए। बड़ी बहन की निधन पर स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दुख जताया है।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने लिखा- मेरी बड़ी बहन पिंकी दीदी अनुग्रह, बुद्धिमत्ता और शक्ति का प्रतीक थीं, वह सबसे अच्छे अर्थों में एक प्रेरणा और समर्थन थी। जीवन के लिए उसका उत्साह संक्रामक था और उसकी आत्मा ने कैंसर से जूझने पर भी मरने से इनकार कर दिया। आपकी यादें मेरे साथ हमेशा रहेंगी। शांति।

You may have missed