Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राजधानी में सोने के दाम पहली बार 50 हजार रु. प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गए तोला, छह माह में 10 हजार रु. बढ़े दाम

चौक स्थित सर्राफा बाजार में 23 कैरेट सोने के दाम बुधवार को 500 रु. की तेजी के बाद इस मुकाम पर पहुंचे। एक माह में सोना 4000 रु. (8.69%) बढ़ चुका है। सर्राफा विशेषज्ञ मनीष अग्रवाल ने बताया कि 2020 की पहली छमाही में सोना 10 हजार रु. (25%) बढ़ चुका है। इतनी तेजी 2011 के बाद पहली बार देखने को मिल रही है। तब सोना दो माह में 37% तेजी के साथ 21 हजार से 29 हजार रु. पर पहुंच गया था। 

 हालांकि उसके बाद 2017 तक सोने के दामों में भारी उतार चढ़ाव देखने को आए। 2018 के बाद से सोने में कई बार तेजी के दौर देखने को मिले। पिछले दो सालों में सोने के दामों में 20,000 रुपए (66.6%) प्रति दस ग्राम की तेजी आई। 1 जुलाई 2018 को राजधानी में 23 कैरेट का सोना 30 हजार रुपए प्रति दस ग्राम था।

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वार से आशंकित निवेशक सोने जैसे सुरक्षित एसेट क्लास में निवेश कर रहे हैं। इसलिए दामों में इस कदर तेजी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में भी यह तेजी बरकरार रह सकती है।-राहुल गुप्ता, हेड रिसर्च (करंसी), एमके ग्लोबल सर्विसेज, मुंबई

इसलिए तेजी से बढ़ रहे सोने के दाम
{अमेरिका और चीन में बढ़ते तनाव से दुनिया में आर्थिक संकट पैदा होने के आसार बन रहे हैं।
{दुनिया में कोरोना वाइरस के प्रकरण तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। विशेषज्ञ आशंका जता रहे हैं कि अमेरिका में रोजाना आ रहे प्रकरणों की संख्या 1 लाख तक हो सकती है।