Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

देश में अब तक 20 हजार 653 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 9250 की जान गई पिछले 24 घंटे में 23135 मरीज बढ़े

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 43 हजार 481 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। इस बीच, महाराष्ट्र में बुधवार से लॉज और होटल खुल जाएंगे। सरकार ने 33% स्टाफ के साथ खोलने की मंजूरी दी है। वहीं, इनमें ठहरने वालों के लिए गाइडलाइंस तय की गई हैं। हालांकि, अभी रेस्टारेंट पर पाबंदी जारी रहेगी।

उधर, केंद्र सरकार ने संक्रमित मरीजों के इलाज में काम आने वाली रेमडेसिवीर दवा की ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। सरकार ने मंगलवार को राज्यों से कहा कि वो सभी अस्पतालों में सही दाम पर रेमडेसिवीर दवा की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित कराएं।

  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बुधवार को बताया कि अब तक देश में 1 करोड़ 4 लाख 73 हजार 771 टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 62 हजार 679 सैंपल 7 जुलाई को टेस्ट किए गए।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 22 हजार 752 मामले सामने आए। वहीं, 482 मौतें हुईं। इसके साथ देश में 7 लाख 42 हजार 417 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 2 लाख 64 हजार 944 एक्टिव केस हैं और 4 लाख 56 हजार 831 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक 20 हजार 642 लोगों ने दम तोड़ दिया है।
  • गुजरात हाईकोर्ट 10 जुलाई तक बंद रहेगा। पिछले दो दिन में यहां 6 कर्मचारी संक्रमित मिले। हाईकोर्ट के परिसर में सैनिटाइजेशन का काम जारी है।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: राज्य में मंगलवार को 343 मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एमपी में 11768 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसके साथ रिकवरी रेट 75% तक पहुंच गया है। कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 1262 हो गई है। वहीं, प्रदेश में अब तक 4 लाख 27 हजार 143 सैंपल्स की जांच की गई है।

राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 5134 मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक 9 हजार 250 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 5002 लोग मुंबई से हैं। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में मंगलवार को एक मामला सामने आया। यहां अब तक 2335 लोग संक्रमित हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 933 संक्रमित मिले। राज्य में अब हर दिन करीब 30 हजार सैंपल की जांच की जा रही है। यूपी का रिकवरी रेट भी करीब 69% है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर स्थित आश्रय गृह में 57 नाबालिग लड़कियों के संक्रमित होने की खबरों को लेकर राज्य सरकार से जबाव मांगा है।