Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

दिल्ली में स्वस्थ हुए मरीजों की दर 74% से ज्यादा 24 घंटे में रिकॉर्ड 25559 मरीज बढ़े, देश में अब तक 7.69 लाख केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 69 हजार 52 हो गई है। बुधवार को रिकॉर्ड 25 हजार 559 मामले सामने आए। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, दिल्ली में रिकवरी रेट 74.57% से ज्यादा हो गया है। राज्य में 1 लाख 4 हजार 864 केस हैं। इनमें से 78 हजार 199 मरीज ठीक हो गए हैं।

, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि गुरुवार शाम 5 बजे से राज्य के कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन लागू हो जाएगा। फिलहाल यह सिर्फ 7 दिन के लिए होगा। यदि जरूरत पड़ती है तो इसे और बढ़ाया जा सकता है। मध्यप्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि अब रविवार को पूरे मध्यप्रदेश में टोटल लॉकडाउन रहेगा। दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों से प्रदेश की परिस्थिति बदल रही है। प्रदेश में आने-जाने वाले लोगों की बॉर्डर पर जांच होगी। अनलॉक-2 के बीते 8 दिन में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में चौंकाने वाली बढ़ोतरी हुई है। बीते तीन दिन में ही 1106 पॉजिटिव मिल चुके हैं। बुधवार को भी 409 केस सामने आए। इससे पहले 16 अप्रैल को सबसे ज्यादा 411 मरीज मिले थे। इस बीच, बुधवार को भोपाल से इंटरस्टेट बस सर्विस शुरू हो गई। पहली बस बैतूल गई। इसमें ड्राइवर और बस स्टाफ पीपीई किट में ही मौजूद रहे। सरकार ने गुरुवार से पूरे राज्य में दुकान खोलने के समय को 2 घंटे बढ़ा दिया है। पहले सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने का समय तय किया गया था। औरंगाबाद में 2 दिन में दो पार्षदों की मौत हो गई। इससे पहले महाराष्ट्र में बुधवार सुबह से लॉज और होटल खुल गए। सरकार ने 33% स्टाफ के साथ खोलने की मंजूरी दी है। वहीं, इनमें ठहरने वालों के लिए गाइडलाइंस तय की गई हैं। हालांकि, अभी रेस्टारेंट पर पाबंदी जारी रहेगी। राज्य में अब तक 10 लाख 40 हजार 280 टेस्ट किए जा चुके हैं। इस बीच, बुधवार को 1188 केस सामने आए। बुलंदनगर में 23, कासगंज में 7, सुल्तानपुर में 2, जालौन में 2, कौशांबी में 7, मेरठ में 40 मरीज मिले। बाराबंकी में 20 पुलिसकर्मी समेत 21 मरीज मिले। उधर, उन्नाव जिले में 10 से 12 जुलाई तक सभी बाजार बंद करने का फैसला किया है। राज्य में बुधवार दोपहर तक 749 मरीज मिले। सिर्फ पटना जिले में 235 मामले सामने आए। इनमें ज्यादातर पटना सिटी इलाके के हैं। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 1349 हो गई है। वहीं, 13 मरीज दम तोड़ चुके हैं। उधर, बेगुसराय में 67, भागलपुर में 50, गोपालगंज में 61, नवादा में 36 और सीवान में 20 लोगों को संक्रमित होने की जानकारी मिली।