झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश बंगाल के आधे से अधिक आदिवासी परिवारों को जल नल योजना का इंतजार
Ranchi : केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में सोमवार को कहा कि 2.17 करोड़ (55.3 प्रतिशत) ग्रामीण आदिवासी के घरों में से 1.2 करोड़ के पास ही नल से पानी का कनेक्शन है. झारखंड के आदिवासी इलाको में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है. परंपरागत रूप से आदिवासी समुदाय के लोग आज भी दांड़ी और चुंआ पर निर्भर हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में लगभग 44 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को अभी तक नल से पानी का कनेक्शन नहीं मिला है.
झारखंड में 39.30 प्रतिशत परिवारों को ही नल – जल योजना का लाभ
जारी आंकड़ों के अनुसार झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के आधे से अधिक आदिवासी परिवारों को नल से जल का इंतजार है. राज्य को मिले कुल लक्ष्य के अनुसार प. बंगाल में 34.30 % परिवारों को योजना का लाभ मिला है. वहीं झारखंड में 39.30 प्रतिशत, राजस्थान में 41.56 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 51.32 प्रतिशत परिवारों को ही नल से जल योजना का लाभ पहुंचाया जा सका है.
झारखंड में नल से जल योजना का हाल
जिला कुल घर परिवारों को नल से जलापूर्ति जलापूर्ति (%)
रामगढ़ 1,4, 633 90 781 64.10
सिमडेगा 1,30 075 83253 64.00
लातेहार 1,75,827 85,436 48.59
गिरिडीह 4,74,397 2,28,001 48.06
प.सिंहभूम 3,23,948 152,319 47.02
बोकारो 3,16,257 1,44,740 45.77
रांची 4,46,786 2,03,490 45.55
लोहरदगा 90,749 40,585 44.72
दुमका 2,93,300 1,28,787 43.91
गुमला 2,00,613 87,314 43.52
धनबाद 2,78,718 1,18,216 42.41
गढ़वा 3,00,546 1,26,909 42.23
चतरा 2,14,004 89,935 42.03
खूंटी 1,18,881 47,727 40.15
हज़ारीबाग 3,34,464 1,28,964 38.56
खरसावां 1,83,512 69,943 38.11
देवघर 2,88,410 1,08,214 37.52
कोडरमा 1,45,271 52,742 36.31
साहिबगंज 2,80,487 97,939 34.92
पूर्वी सिंहभूम 3,52,693 1,16,073 32.91
जामताड़ा 1,48,405 38,713 26.09
पलामू 3,63,668 92,425 25.42
गोड्डा 3,01,613 52,085 17.27
पाकुड़ 2,26,711 24,639 10.87
कुल 61,30,968 24,09,230 39.30
More Stories
दिल्ली के बैगन कार शोरूम रॉकेट केस में पुलिस का एक्शन
एसडीएम की जगह पर खुद का साइन कर पूर्व बीडीओ ने 90 किया
दोस्तों के साथ हॉस्टल में युवाओं की दरिया में डूबने से मौत