Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

लगातार 4 दिन 27000 से ज्यादा मामले बढ़े, 17 हजार मरीज ठीक हुए, श्रीनगर के Red Jon इलाके सील; कुल 9.07 लाख केस

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सोमवार को 9 लाख के पार कर गया। अब तक 9 लाख 7 हजार 645 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 5 लाख 69 हजार 753 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 3 लाख 10 हजार 377 लोगों का इलाज चल रहा है। 23 हजार 711 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। 

सोमवार को लगातार चौथा दिन था जब 27 हजार से ज्यादा केस बढ़े। पिछले 24 घंटे में 28 हजार 178 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 6,498 और तमिलनाडु में 4328 केस बढ़े। कर्नाटक में 2,738, आंध्र प्रदेश में 1,935, उत्तर प्रदेश में 1,654, तेलंगाना में 1,550, पश्चिम बंगाल में 1,435, असम में 1,001, बिहार में 1,116 लोग संक्रमित मिले। 

17 हजार लोग ठीक हुए, 540 की मौत
सोमवार को देश में 17 हजार 683 मरीज ठीक भी हो गए। सबसे ज्यादा 4,182 मरीज महाराष्ट्र के अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। तमिलनाडु में 3,035 और देश की राजधानी दिल्ली में 1,344 मरीज ठीक होकर अपने घर गए। वहीं 21 राज्यों में 540 लोगों की मौत हो गई। 

श्रीनगर के रेड जोन सील किए गए

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में रेड जोन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर प्रशासन के मुताबिक इस दौरान लोगों को अपने घरों से निकलने की इजाजत नहीं है। 

  • 63.02% रिकवरी रेट हुआ : राहत की बात है कि देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। अब तक 63.02% मरीज ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 19 राज्यों में देश की औसत रिकवरी रेट यानी 63.02% से भी ज्यादा रफ्तार से मरीज ठीक हो रहे हैं। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, तमिलनाडु, गुजरात जैसे प्रदेश शामिल हैं। 
  • औसत मृत्यु दर से कम मौतें 30 राज्यों में हुईं : इससे बड़ी राहत की बात है कि देश की औसत मृत्यु दर के मुकाबले देश के 30 राज्यों में कम लोगों ने जान गंवाई है। देश में औसत मृत्यु दर 2.64% है। 
  • हर 10 लाख की आबादी में 8555 लोगों की जांच हो रही : देश में कोरोना की टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है। अब हर दिन 3 लाख के करीब लोगों की जांच होती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हर 10 लाख की आबादी में 8555 लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। इसके लिए देश में 1200 लैब स्थापित किए जा चुके हैं। 
  • रेल भवन 14 और 15 जुलाई को बंद रहेगा : संक्रमण के मामले सामने आने के बाद भारतीय रेलवे का मुख्यालय रेल भवन को 14 और 15 जुलाई को बंद रखने का फैसला लिया गया है। सोमवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।
  • सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत : कुलगाम में तैनात सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही सीआरपीएफ में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।