Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

IMD ने गुजरात और महाराष्ट्र के लिए जारी किया बारिश Red Aalrt जानिए अन्य शहरों का हाल

नई दिल्ली। वैसे तो इन दिनों देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है और इसकी वजह से बुधवार को अलग-अलग जगहों पर 12 लोगों की मौत हो गई लेकिन मुंबई के लिए बुधवार का दिन भारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मुंबई को इस बारिश से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई में अब तक 10 इंच बारिश हो चुकी है वहीं आज भी मुंबई और अन्य तटीय इलाकों में भारी बारिश के बाद गुजरात और तटीय महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

उधर, मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इससे पहले चेतावनी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। मंगलवार रात से ही शहर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने गुजरात में भी गुरुवार को भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अनुसार गुजरात के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार को बारिश का रेड अलर्ट रहेगा वहीं शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट रहेगा। सौराष्ट्र और कच्छ के लिए भी ऐसा ही अलर्ट जारी हुआ है। कोंकण और गोवा के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी आज बारिश के आसार हैं।

अन्य राज्यों की बात करें तो अगले 24 घंटों में आंध्रप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, उत्तरी पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड के इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है वहीं अन्य में हल्की बारिश के आसार हैं।

देश में अब तक कई की मौत

देश में बारिश जनित हादसों से अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। असम में बाढ़ से सात लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड में मकान ढहने से एक गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई। महाराष्ट्र में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक, बाढ़ के कारण असम के 26 जिलों में 36 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।