Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

1 दिन में रिकॉर्ड 32607 मरीज बढ़े, अब तक 9.70 लाख केस; India में Corona संक्रमण से 99 Doctar की मौत, 1302 संक्रमित

देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 70 हजार 169 हो गई है। उधर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि अब तक देश में 99 डॉक्टरों ने कोरोना के चलते जान गंवाई है। कुल 1302 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए। हमने डॉक्टरों से एहतियात बरतने के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

covid19india.org के मुताबिक, बुधवार को 32 हजार 607 नए मामलों की पुष्टि हुई है। यह अब तक एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र में बुधवार को 7975 नए मरीज मिले और 233 मौतें हुईं।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 32 हजार 695 मामले बढ़े और 606 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ देश में अब तक 9 लाख 68 हजार 876 केस हो गए हैं। इनमें 3 लाख 31 हजार 146 एक्टिव केस हैं। वहीं, 6 लाख 12 हजार 815 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, 24 हजार 915 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ( आईएमसीआर) के मुताबिक, देश में 15 जुलाई तक 1 करोड़ 27 लाख 30 हजार 490 टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 3 लाख 26 हजार 826 जांच की गई।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: भोपाल जिला प्रशासन ने बुधवार को कहा कि शहर में सार्वजनिक स्थल पर कोई भी धार्मिक कार्यक्रम, त्योहार और जुलूस आदि का आयोजन नहीं होगा। मूर्ति, झांकी, ताजिए आदि स्थापित नहीं किए जाएंगे। किसी प्रकार के जुलूस में इसे शामिल भी नहीं किया जाएगा। वहीं, ग्वालियर में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 7 दिन का कर्फ्यू लगाया है। बीते आठ दिन में यहां 674 केस मिल चुके हैं। दतिया में 13, खंडवा में 19, खरगोन में 22, उज्जैन में 6 और गुना में 13 नए मरीज मिले।

महाराष्ट्र: राज्य में संक्रमितों की संख्या पौने तीन लाख के पार पहुंच गई। राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 55% से ज्यादा हो गई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि पिछले 48 घंटे में मुंबई में 62 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ मुंबई में मरने वालों की संख्या 5464 हो गई है।  उत्तरप्रदेश: राज्य में तीन दिन से रोजाना 40 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि हमने रोजाना 50 हजार टेस्ट का टारगेट रखा। बुधवार को राज्य में 45 हजार 302 टेस्ट की जांच की गई। अब तक यूपी में 12 लाख 77 हजार 241 सैंपल की जांच की जा चुकी है। उधर, मुख्यमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया सेल में एक स्टाफ संक्रमित पाया गया है। राजस्थान: राज्य में बुधवार को कोरोनाकाल के दौरान सबसे ज्यादा 866 मरीज मिलने का रिकॉर्ड बना। वहीं, जयपुर में 2, अजमेर, भरतपुर, झुंझुनू और उदयपुर में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा। प्रवासी संक्रमितों की संख्या भी 6307 हो गई है। कुल जांचें भी 11 लाख के पार पहुंच गई हैं। बिहार: राज्य में गुरुवार से 31 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। प्रशासन ने दूसरे जिलों में जाने वाले वाहनों के लिए पास की अनिवार्यता खत्म कर दी है। पहले की तरह ऑटो रिक्शा और टैक्सी चलेंगी। जांच के दौरान जाने-आने का आवश्यक कारण बताना होगा। बगैर आवश्यक कारण घर से निकलने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे के बीच दूध, किराना, दवा, पशुचारा की दुकानें खुलेंगी। जहां रात में दवा दुकानें खुलती हैं, वहां पहले की तरह खुलेंगी।