Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

महाराष्ट्र में 120 दिन में 11000 से ज्यादा ने दम तोड़ा, औसतन हर दिन 93; India में अब 10 लाख से ज्यादा केस

महाराष्ट्र में ठीक 120 दिन पहले 17 मार्च को कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई थी। अब राज्य में यह आंकड़ा 11 हजार के पार हो गया है। यहां औसतन हर दिन 93 लोगों ने दम तोड़ा है। पूरे देश की बात करें तो संक्रमण के कुल केस 10 लाख 5 हजार 878 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 35 हजार 468 केस बढ़े। रिकॉर्ड 22 हजार 834 मरीज ठीक हुए और 680 मरीजों ने दम तोड़ दिया। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

  • भारतीय दवा कंपनी जायडस कैडिला को कोरोना के इलाज के लिए उसकी दवा पेगाइलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा -2 बी के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी मैक्सिको स्थित रेग्युलेटरी अथॉरिटी कोफेप्रिस ने दी है। कंपनी ने कहा है कि उसने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से भी ट्रायल की मंजूरी मांगी है। 
  • सूरत-अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र टीम यहां के दौरे पर पहुंची है। इस टीम में आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल डॉ. बलराम भार्गव, एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया समेत 4 सदस्य शामिल हैं। 
  • उत्तरप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि यूपी में एक तरफ कोरोना की रफ्तार बहुत तेज हो रही है और दूसरी तरफ पूरे यूपी से बंदइंतजामी की खबरें आ रही हैं। 

इंदौर में फिर एक बार संक्रमण तेज होता नजर आ रहा है। यहां 24 घंटे में सबसे ज्यादा 136 मामले आए। इसके बाद ग्वालियर में 121 केस आए। भोपाल से कुछ राहत भरी खबर है। यहां कल 66 मरीज मिले। यहां बीते 3 दिन से 100 के करीब केस आ रहे थे। राज्य में अभी 5562 मामले सक्रिय हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 8641 नए केस बढ़े और 266 लोगों की मौत हो गई। अब राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1 लाख 14 हजार 648 हो गई है और मौत का आंकड़ा 11 हजार 194 हो गई है। अब तक राज्य में 1 लाख 58 हजार 140 लोग ठीक हो चुके हैं। मुंबई में सबसे ज्यादा 97 हजार 950 मामले हैं। यहां 24 घंटे में सबसे ज्यादा 2058 संक्रमित मिले। 932 ठीक हुए। एक्टिव केस में 1092 की बढ़ोतरी हुई। ये तीनों आंकड़े राज्य में एक दिन के सबसे बड़े आंकड़े हैं। यहां 4 जुलाई के बाद संक्रमण में अचानक तेजी आई है और किसी भी दिन 400 से कम केस नहीं आए। इससे पहले तक यहां 100 से 200 मामले आ रहे थे।  यहां शुक्रवार को 194 मामले आए। सबसे ज्यादा 32 केस बीकानेर में आए। इसके बाद 26 केस नागौर में, अजमेर में 16, भीलवाड़ा में 14, जबकि कोटा और झुंझुनूं में 11-11 केस आए। राज्य में रोजाना 27-28 हजारा टेस्ट किए जा रहे हैं। हर 10 लाख आबादी पर 14 हजार 909 टेस्ट हुए हैं, जबकि 352 मरीज मिले हैं राज्य में बीते 6 दिनों में संक्रमण की रफ्तार लगभग दोगुना हो गई है। यहां 11 जुलाई तक अधिकतम 700 मामले आ रहे थे। अब यहां बीते 3 दिन से 1300 से 1400 मामले आ रहे हैं। राज्य में हर दिन 8-10 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। हर 10 लाख आबादी पर टेस्ट की संख्या 2907 है, जबकि इतनी ही आबादी पर संक्रमण के मामलों की संख्या 181 है।