Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

देश में Corona के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं अब तक 10 लाख 40 हजार 457 लोग संक्रमित हो चुके हैं ऐश्वर्या राय नानावटी अस्पताल में भर्ती, पहले होम क्वारैंटाइन थीं

इनमें 3 लाख 59 हजार 701 एक्टिव मरीज हैं। 6 लाख 54 हजार 78 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 26 हजार 285 मरीजों की मौत हो चुकी है। ये सभी आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

उधर, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को शुक्रवार देर रात नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को हल्का बुखार आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। पिछले दिनों ऐश्वर्या की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से ही वे होम क्वारैंटाइन थीं। 11 जुलाई को अमिताभ और अभिषेक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। भोपाल में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। अब केस नए शहर में सामने आ रहे हैं। पिछले 4 दिनों में हबीबगंज में 42, शाहपुरा में 27 और कोलार में 18 मरीज बढ़े हैं। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा है कि जहां संक्रमण और लापरवाही बढ़ रही है, वहां विशेष लॉकडाउन किया जाएगा। इंदौर में  2575 सैंपल की जांच में 2394 निगेटिव आए हैं, जबकि 4 की मौत हो गई। जुलाई के 17 दिनों में 1172  मरीज मिले हैं। हर दिन औसत 64 मरीज आ रहे हैं।
उज्जैन में संक्रमण दर बढ़ी है, लेकिन मृत्यु दर घटी है। पिछले 20 दिन के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 20 दिन में एक मरीज की मौत हुई है। मृत्यु दर घटकर 7.54% है। 28 जून तक 70 मरीजों की मौत हुई थी। राज्य में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी आठ हजार से ज्यादा मामले सामने आए, जबकि पिछले 24 घंटे में 258 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई। मुंबई में 1214 मामले आए और यहां संक्रमितों की कुल संख्या 99164 हो गई। मुंबई में 62 की मौत हुई। अब तक यहां के 5585 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। राज्य में शुक्रवार को संक्रमितों का आंकड़ा 45 हजार के पार हो गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को रिकॉर्ड 54 हजार 207 सैंपल्स की जांच की गई। उधर, बागपत के खेकड़ा के कोविड अस्पताल की खिड़की तोड़कर एक बाल अपराधी फरार हो गया। उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में कोरोना पॉजिटिव निकला। शुक्रवार को राज्य में 615 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 27789 हो गई है। इस बीच, आठ मौतों के बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 546 हो गया। 6617 सक्रिय मामले हैं। वहीं, अजमेर में 99 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। एक साथ इतने मरीज सामने आने का अजमेर में यह पहला मौका है। राज्य के श्रम संसाधन मंत्री और लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा, पाटिलपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। मंत्री विजय कुमार का पटना एम्स में इलाज चल रहा है। कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्र सरकार काफी गंभीर है। स्थिति की समीक्षा के लिए दो टीमों का गठन किया है। यह टीम राज्य का दौरा कर स्थिति का आंकलन करेगी और इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी।