Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

दतिया : महिला ने भरे बाजार में मनचले कर दी पिटाई

  • 08-Sep-2023

दतिया । एक मनचले को महिला से छेडख़ानी करना मंहगा पड़ गया। जानकारी के अनुसार देर शाम मनचले ने शराब के नशे में महिला को छेड़ा था। इस बात से गुस्सा होकर महिला ने बीच बाजार ही मनचले की पिटाई कर दी। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी महिला का पक्ष लिया।यह पूरा मामला जिले के इंदरगढ़ कस्बा के शीतला गंज बाजार का बताया गया है। यहां एक महिला बाजार में कुछ समान खरीदने आई हुई थी। रास्ते मे मनचले ने महिला पर कमेंट किया। फिर क्या महिला ने मनचले की जम कर पिटाई कर दी। जिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इन्दरगढ़ थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि घटना बुधवार की रात की है। शीतला गंज बाजार में एक महिला कुछ समान खरीदने आई थी। इसी दौरान मनचले ने महिला पर कमेंट कर दिया और महिला ने गुस्से में आकर मनचले की पिटाई कर दी। लोगो ने मनचले को पकड़ लिया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला में शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया। इस के बाद आरोपी रामसेवक कुशवाहा पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है