Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

दतिया : महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

  • 08-Sep-2023

दतिया। उनाव थाना अंतर्गत गांव घरावा में गुरुवार को अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जिस समय महिला ने फांसी लगाई तब वह घर में अकेली थी। जब उसका पति दोपहर में खेत से घर आया। तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने जिला अस्पताल में शाम करीब 4 बजे शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है।जानकारी के अनुसार, घरावा गांव निवासी अभिषेक कुशवाहा की 22 बर्षीय पत्नी मंजू कुशवाहा ने यह कदम उठाया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने यह कदम क्यों उठाया है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही बताया गया है कि महिला कई दिनों से बीमार चल रही थी।