Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आज से शाम 6 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, नियम तोड़ने पर होगा kes

बढ़ते काेराेना संक्रमण के बीच शासन काे एक ही उपाय लाॅकडाउन सूझ रहा है। राजधानी में कर भी दिया है। शहर के लिए राहत की बात है कि यहां लाॅकडाउन नहीं किया है। हालांकि कलेक्टर जेपी मौर्य ने सतर्कता रखने के लिए पाबंदियां बढ़ा दी हैं। अब शहर में दुकानें शाम छह बजे तक ही खुल सकेंगी। जरूरी सेवाओं के लिए कोई पाबंदी नहीं है। कलेक्टर द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। केस होगा।    शहर में शाम छह बजे के बाद एक बार फिर शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन जैसे हालात रहेंगे। जरूरी सेवाएं दवा, गैस और पेट्रोल पंप 24 घंटे चालू रहेंगे। यह आदेश केवल जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में लागू रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे। सार्वजनिक जगह पर मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

नहीं चलीं छाेटी बसें, आज से लग्जरी का संचालन भी बंद
कोरोना के बाद 22 मार्च से बसें बंद थी। करीब ढाई महीने बंद रहने के बाद सरकार ने 25 जून से बस सेवा चालू की। बस संचालक 7 मांगें पूरा करने अड़ गए। बसें नहीं चलाई। रायपुर में सरकार से दोबारा चर्चा के बाद 5 जुलाई से बसें शुरू हुई। करीब 15 दिन बसें चलीं, लेकिन यात्री नहीं मिल रहे थे। हर दिन बस मालिक डेढ़ से दो हजार नुकसान उठाकर बसें चला रहे थे। रायपुर में पूरा लॉकडाउन के बाद अब शहर की मिनी बसें 21 जुलाई से ही बंद हो गईं। 22 जुलाई से लग्जरी बसें 28 जुलाई तक नहीं चलेंगी। रायपुर में लॉकडाउन खुलने के बाद ही बसें शुरू होगी। शहर में केवल धमतरी से नगरी रोड पर छोटी बसें चलेंगी।

पहले ढाई महीने था लॉकडाउन
जिले में पहले अलग-अलग चरणों में करीब ढाई माह लॉकडाउन रहा। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया था। 23 मार्च से जिले में लॉकडाउन जारी हो गया। 1 जून से अनलॉक हुआ। इस बीच प्रदेश में लगातार तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, इसलिए ये पाबंदी की गई। 

100 से 1 हजार तक जुर्माना
मास्क लगाना अनिवार्य किया है। उल्लंघन करने पर 100 रुपए, होम क्वारेंटाइन के निर्देशों का उल्लंघन करने पर 1 हजार तो सार्वजनिक स्थल में थूकने पर 100 रुपए, दुकान संचालक को सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन करने पर 200 रुपए का जुर्माना भरना होगा।

एकता नगर, कसपुर कंटेनमेंट जोन बना
आमापारा तालाब रोड एकता नगर एक मरीज व नगरी ब्लॉक के कसपुर में 2 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। कलेक्टर ने दोनों जगह को कंटेनमेंट जोन बनाया है। एकता नगर में प्रथम गली में डिप्टी रेंजर पुरुषोत्तम पांडे के मकान से लेकर मितानिन सरिता चंदेल के घर तक को कंटेनमेंट जोन बनाया है। नगरी के कसपुर के वार्ड 6 व कमार पारा में मरीज मिलने पर दोनों जगह को कंटेनमेंट जोन घोषित किया। मनरेगा काम बंद रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों के अाने-जाने पर रोक है। पुलिस पेट्रोलिंग होगी।
राहत… ट्रू-नॉट से जांचे गए 19 सैंपल निगेटिव
सीएमएचओ डॉ. डीके तुर्रे ने बताया कि मंगलवार को ट्रू-नॉट मशीन से जांच में 19 सैंपल निगेटिव है। जिले से कुल पॉजिटिव मरीज 30 मिले है। अब तक 19 स्वस्थ हो चुके है। 1 की मौत हुई है। 4 संक्रमित बठेना अस्पताल व 6 एम्स में भर्ती है। एम्स से 400 रिपोर्ट आना बाकी है।