आरोपित उमेश महतो की इसी साल 14 जून को शादी हुई थी। पांच महीने पहले ही वह अपनी शादी के लिए घर आया था अब वह लौटने वाला था कि उसकी दादी की मौत हो गई। श्राद्धकर्म के लिए वह रूक गया। इस दौरान अपने मात-पिता संग घर में आई बच्ची को उसने अपनी हवस का शिकार बनाया। फिलहाल वह फरार है।
15 Sep 2023
गोमिया (बेरमो)। गोमिया प्रखंड के एक गांव में रहने वाली आठ साल की बच्ची को उसके ही रिश्ते के चाचा ने बुधवार को हवस का शिकार बना लिया। बच्ची की स्थिति गंभीर है, उसे बोकारो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिठाई का लालच देकर बच्ची को अकेले में बुलाया
पुलिस ने चतरोचट्टी के रहने वाले आरोपित उमेश महतो को गिरफ्तार कर लिया है। उमेश की दादी का श्राद्धकर्म था, बच्ची भी उसमें अपने माता-पिता के साथ आई थी । लड़की के स्वजन ने बताया कि उमेश महतो की दादी का श्राद्धकर्म था। लड़की भी माता-पिता के साथ आई थी। घर के सदस्य श्राद्ध में व्यस्त थे। पीड़िता के माता-पिता खरीदारी को बाजार गए थे। बुधवार शाम बच्ची घर में खेल रही थी, तभी आरोपित ने बच्ची को मिठाई का लालच देकर बुलाया। उसे एकांत में ले जाकर गलत काम किया। तब बच्ची रोने लगी।
खून से लथपथ बच्ची को पहुंचाया गया अस्पताल
उसकी आवाज सुन श्राद्ध में आए रिश्तेदार दौड़े। वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ है। इस बीच आरोपित भाग गया। रिश्तेदारों ने पीड़िता के माता-पिता को जानकारी दी । बच्ची को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेज दिया गया। वहां उसकी स्थिति चिंताजनक है । बच्ची ने अस्पताल जाने के क्रम में अपने माता-पिता को सारी जानकारी दी। तब अभिभावकों ने पुलिस को सूचना दी । थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पॉक्सो के तहत केस किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
More Stories
आलमगीर आलम झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम 6 दिन की प्यारी प्यारी पर
कल अमित शाह चुटिया में होंगे रोड शो
आलमगीर आलम गिरफ्तार झारखंड के मंत्री आलमगीर गिरफ़्तार