Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रांची : आज रांची समेत छह जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

आज झारखंड में कहीं कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। आज रांची और गुमला सहित विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने लगभग छह जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। वहीं पलामू में आज भी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। झारखंड के अधिकतम इलाकों में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है।

15 Sep 2023

 रांची : आज झारखंड की राजधानी रांची समेत छह जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने रांची, पश्चिमी सिंघभूम, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और लोहरदगा में भारी को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है इसके अलावा, आज पलामू ,गढ़वा व लातेहार में वर्षा नहीं होने के बावजूद तापमान में थोड़ी कमी आई है। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है। न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है । इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। अगले दो दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव की उम्मीद है।

यहां रहेगी आज तेज धूप

आज चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम के समय वर्षा की संभावना है। वहीं, चतरा में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहेगा तेज धूप रहेगी। दोपहर के बाद वर्षा संभव है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा। 

आज, कोडरमा में कभी-कभी बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। अगले चार दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

तापमान में आई गिरावट, मिली राहत

रांची में गुरुवार को रुक-रुककर वर्षा होती रही। इस कारण दैनिक कार्यों को लेकर शहरी क्षेत्र में आवागमन करने वाले लोग परेशान हुए। हालांकि काफी दिनों के बाद बारिश होने से उन्हें उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।

मौसम विभाग ने गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इससे पूर्व गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक मौसम विभाग ने रांची में 8.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम व उससे जुड़े उत्तरी ओडिशा (पश्चिम बंगाल कोस्ट) के ऊपर निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना है।