झारखंड में सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत नवाटोली पुल के पास स्थित मकान के एक कमरे को कुछ अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। इस कमरे को सागीर नाम का एक शख्स किराए पा ले रखा है। वह बुलंदशहर का रहने वाला है और यहां रहकर कंबल बेचने का काम करता है। वह दस दिन पहले घर गया तो उसके पीठ पीछे ऐसा हो गया।
15 Sep 2023
कोलेबिरा (सिमडेगा) : थाना क्षेत्र के नवाटोली पुल के पास अज्ञात लोगों ने घर में लगाई आग,जिससे तीन मोटरसाइकिल समेत कई सामान जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों के द्वारा नेशनल हाईवे 143 के निकट नवाटोली पुल के समीप एक घर में आग लगा दी गई, जिससे बिक्री के लिए रखें कंबल समेत तीन मोटरसाइकिल व कई सामान जलकर खाक हो गए।
बुलंदशहर गए सगीर के पीठ पीछे लगा दी आग
विदित हो कि सगीर नामक व्यक्ति यूपी बुलंदशहर का रहने वाला है। वह किराए के मकान रहकर कर कंबल बेचने का कार्य करता था । 10 दिन पहले घर में अपने किराए के रूम को ताला बंद कर यूपी गया हुआ था।वहीं शुक्रवार की रात किसी व्यक्ति ने आग लगा दी। आग लगने की वजह से धुआं निकलने लगा।
मकान मालिक ने किराएदारों के साथ बुझाई आग
इधर धुंआ और जलने की गंध की वजह से मकान मालिक को पता चलने पर अन्य किराएदारों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। मकान मालिक द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
More Stories
आलमगीर आलम झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम 6 दिन की प्यारी प्यारी पर
कल अमित शाह चुटिया में होंगे रोड शो
आलमगीर आलम गिरफ्तार झारखंड के मंत्री आलमगीर गिरफ़्तार