Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

तमिलनाडु में 77 और कर्नाटक में 73 मरीजों की मौत 1 दिन में 636 लोगों ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में 227 मरीजों ने दम तोड़ा,

देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में 636 मरीजों की मौत हो गई है। इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या अब 33,448 हो गई है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 227 मरीजों ने दम तोड़ा। यहां मरने वालों की संख्या अब 13,883 हो गई है।

उधर, तमिलनाडु में 77 और कर्नाटक में 73 मरीजों की मौत हो गई। तमिलनाडु में अब तक 3,571 और कर्नाटक में 1,953 लोग जान गंवा चुके हैं। दोनों राज्यों में हर दिन 50 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है।

24 राज्यों में संक्रमण से हुई मौतें

सोमवार को देश के 24 राज्यों में संक्रमण के चलते 636 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक के अलावा सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 49, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तर प्रदेश में 30, दिल्ली में 26, गुजरात में 22, पंजाब में 12, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 9-9, तेलंगाना में 8, ओडिशा और असम में 7-7, बिहार में 6, हरियाणा में 5, झारखंड और पुडुचेरी में 3-3, केरल में 2 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। गोवा, नगालैंड, चंडीगढ़ और अंडमान निकोबार में 1-1 मरीज की मौत हुई।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्यमौतें
महाराष्ट्र13,883
दिल्ली3,853
तमिलनाडु3,571
गुजरात2,344
कर्नाटक1,953
उत्तर प्रदेश1,456
पश्चिम बंगाल1,411
आंध्र प्रदेश1,041
मध्यप्रदेश799
राजस्थान613
तेलंगाना455
हरियाणा389
पंजाब291
जम्मू कश्मीर305
बिहार232
उत्तराखंड63
केरल60
ओडिशा163
झारखंड69
छत्तीसगढ़39
असम77
हिमाचल प्रदेश12
चंडीगढ़13
पुडुचेरी38
मेघालय04
लद्दाख02
त्रिपुरा10
गोवा33
अरुणाचल प्रदेश03
दादरा एंड नागर हवेली02
कुल33,448

You may have missed