Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

21 दिन में बढ़े 10 लाख देश में पहली बार 1 दिन में मिले 62 हजार से ज्यादा मरीज,

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नतीजा यह है कि शुक्रवार को देश में अब तक के सबसे ज्यादा 62 हजार मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार जा चुकी है। इतना ही नहीं देश में पिछले 21 दिनों में 10 लाख नए मरीज सामने आ गए हैं और इसी वजह से आंकड़ा 10 लाख से 20 लाख पर पहुंच गया है। हालांकि, इस सब के बीच मरीजों को ठीक होने की रफ्तार भी बढ़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 13.78 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोरोना के 62,538 मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 20 लाख 27 हजार 74 पर पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटे में 886 और लोगों के इस संक्रामक रोग से दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या 41,585 हो गई है। साथ ही इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 13 लाख 78 हजार 105 हो गई। यानी देश में स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 67.98 प्रतिशत है। सक्रिय मामले छह लाख सात हजार 384 रह गए हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 29.96 प्रतिशत है। मरने वाले लोगों की दर गिरकर 2.07 प्रतिशत रह गई है। सक्रिय मामले छह लाख 19 हजार 321 रह गए हैं। इस महामारी ने अब तक 42,510 मरीजों की जान भी ले ली है। शुक्रवार को 937 लोगों की मौत हुई, जिसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 300, कर्नाटक में 101, आंध्र प्रदेश में 89, गुजरात में 22 और गोवा में चार मौतें शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य स्त्रोतों से मिले आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्र को मिलने वाली सूचनाओं में देरी है। इसके अलावा कई एजेंसियां सीधे राज्यों से आंकड़े लेकर जारी करती हैं।

इस दौरान साढ़ सात हजार से मरीज ठीक भी हुए हैं और राज्य में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या एक लाख 20 हजार से ज्यादा हो गई है। सक्रिय मामले 85 हजार से कम हैं और 1,842 लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है। कर्नाटक में 6,670 नए संक्रमितों के साथ कुल मामले एक लाख 64 हजार 924 हो गए हैं। 84 हजार से ज्यादा मरीज अब तक ठीक भी हुए हैं और 2,998 लोगों की अब तक जान जा चुकी है।

गुजरात में और 1,370 मरीज हुए स्वस्थ

गुजरात में भी नए मामलों से ज्यादा संख्या में मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में 1,074 नए मामले सामने आए, जबकि 1,370 मरीज ठीक हुए। अब तक 68 हजार 885 संक्रमित सामने आ चुके हैं, जबकि 51,692 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 2,606 मरीजों की जान भी जा चुकी है।