Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मध्यप्रदेश में जन्माष्टमी पर सिर्फ 5 ही लोग कर पाएंगे पूजा

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के बीच त्योहारों के मद्देनजर सरकार ने द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों पर केवल पांच लोग की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। इसी गाइडलाइन के अनुसार कल प्रदेशभर के मंदिरों में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। सभी मंदिरों में कृष्ण जन्म के समय केवल पांच ही लोग पूजन करेंगे। जन्माष्टमी के साथ ही गणेश उत्सव और मोहर्रम सहित किसी भी त्योहार पर गाइडलाइन के अनुसार कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। वहीं जुलूस पर भी प्रतिबंध लगा रहेगा। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी चार विशेष संयोगों में मनाई जाएगी। इसमें जहां पांच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय अष्टमी बुधवार के दिन हुआ था। तो वहीं इस बार भी जन्माष्टमी उसी दिन मनाई जाएगी। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्घि योग भी रहेगा। लेकिन इस बार रोहित नक्षत्र का संयोग नहीं बन रहा है। मां चामुंडा दरबार के पुजारी पंडित रामजीवन दुबे गुरुजी ने बताया कि सर्वार्थ सिद्घि योग में होने से भक्तों की मनोकामना पूरी होगी।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की खरीदारी के लिए लोगों ने बाजारों का रुख करना शुरू कर दिया। राजधानी के विभिन्न बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी कर रहे हैं। कोरोना के कारण इस वर्ष मथुरा-वृंदावन से भगवान की पोशाक नहीं आ पाई हैं। लोग लड्डू गोपाल जी की प्रतिमा सहित भगवान श्रीकृष्ण के फोटो की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। पोशाक व पूजन सामग्री की भी खरीदारी की जा रही है।