Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

देश में अब तक Aadhar से जुड़े 32.71 करोड़ PAN Card

सरकार ने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख अगले साल मार्च तक के लिए बढ़ा दी है। इस सुविधा का फायदा लेते हुए 32 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करवा लिाय है। इसकी जानकारी खुद सरकार ने दी है। बुधवार को सरकार ने कहा कि बायोमीट्रिक पहचानपत्र आधार से अबतक 32.71 करोड़ स्थायी खाता संख्या (पैन) जोड़े जा चुके हैं। माई गव इंडिया ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। सरकार पहले ही आधार को पैन से जोड़ने की तारीख बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 कर चुकी है।

इसकी जानकारी देते हुए किए गए ट्वीट के अनुसार इस वर्ष 29 जून तक 50.95 करोड़ पैन आवंटित किए गए हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) 12 अंकों वाला आधार जारी करता है। वहीं आयकर विभाग किसी व्यक्ति या इकाई को 10 अंकों (अंग्रेजी और अंकों को मिलाकर) वाला पैन जारी करता है। आयकर विभाग के अनुसार अगर पैन को निर्धारित अवधि में आधार से नहीं जोड़ा जाता है, वह निष्क्रिय हो जाएगा।

Publish Date: | Thu, 13 Aug 2020 12:03 PM (IST)

Aadhar PAN Linking: देशभर में अब तक Aadhar से जुड़े 32.71 करोड़ PAN Card
Aadhar PAN Linking: देश में आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने वालों की संख्या 32 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

Aadhar PAN Linking: वैसे तो सरकार ने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख अगले साल मार्च तक के लिए बढ़ा दी है। इस सुविधा का फायदा लेते हुए 32 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करवा लिाय है। इसकी जानकारी खुद सरकार ने दी है। बुधवार को सरकार ने कहा कि बायोमीट्रिक पहचानपत्र आधार से अबतक 32.71 करोड़ स्थायी खाता संख्या (पैन) जोड़े जा चुके हैं। माई गव इंडिया ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। सरकार पहले ही आधार को पैन से जोड़ने की तारीख बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 कर चुकी है।

इसकी जानकारी देते हुए किए गए ट्वीट के अनुसार इस वर्ष 29 जून तक 50.95 करोड़ पैन आवंटित किए गए हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) 12 अंकों वाला आधार जारी करता है। वहीं आयकर विभाग किसी व्यक्ति या इकाई को 10 अंकों (अंग्रेजी और अंकों को मिलाकर) वाला पैन जारी करता है। आयकर विभाग के अनुसार अगर पैन को निर्धारित अवधि में आधार से नहीं जोड़ा जाता है, वह निष्क्रिय हो जाएगा।

एक अलग ट्वीट में माई गव इंडिया ने आयकर रिटर्न भरने वालों के आय वितरण के बारे में ग्राफ के जरिए जानकारी दी है। इसके अनुसार आयकर रिटर्न भरने वाली 57 प्रतिशत इकाइयां ऐसी हैं, जिनकी आय 2.5 लाख रुपये से कम है। आंकड़े के अनुसार 18 प्रतिशत वे लोग आयकर रिटर्न भरते हैं जिनकी आय 2.5-5 लाख रुपये, 17 प्रतिशत की आय 5-10 लाख रुपये और सात प्रतिशत की आय 10-50 लाख रुपये है। आयकर रिटर्न भरने वालों में केवल एक प्रतिशत अपनी आय 50 लाख रुपये से अधिक दिखाते हैं।