Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आधार कार्ड दिखने पर ही मिलेगा खाद

कोरोना महामारी के बीच देश को नई-नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ भारी बारिश के कारण फसले बर्बाद हो रही हैं, वहीं अब यूरिया खाद का संकट आ गया है। ताजा खबर है कि देश में कई राज्य इस समय खाद संकट से जूझ रहे हैं। इसका बड़ा कारण लॉकडाउन है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में किसानों ने धान बोआई का क्षेत्र बढ़ने से यूरिया की खरीदारी बढ़ी और संकट आ गया। उत्तराखंड में जून में कोरोना के कारण सीमाएं सील होने से यूरिया की पर्याप्त आपूर्तिं नहीं हो सकी थी। वहीं झारखंड में केंद्र से मांग और आपूर्तिं का संतुलन बिगड़ने के कारण कालाबाजारी जोरों पर है। बिहार में भी 45 फीसदी तक खाद की कालाबाजारी हो रही है।

यही स्थिति हिमाचल प्रदेश में है। अच्छी बात हरियाणा, पंजाब और छत्तीसगढ़ में कोई संकट नहीं है। पंजाब के कृषि सचिव काहन सिंह पन्नू का कहना है कि यूरिया के दो प्लांट नंगल और बठिंडा में हैं। जब भी जरूरत होती है वहां से तुरंत संबंधित क्षेत्र में पहुंचा दिया जाता है। केंद्र सरकार भी इस पर काफी नजर रखती है और कमी नहीं आने देती।