Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भूपेश बघेल का जन्मदिन गायों को घास व आटा लोई खिलाकर मनाया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को कार्यकर्ता व उनके चाहने वाले भिन्ना-भिन्ना प्रकार से मनाए। सीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों का बधाई व शुभकामना स्वीकार करते रहे।पाटन (नईदुनिया न्यूज)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को कार्यकर्ता व उनके चाहने वाले भिन्ना-भिन्ना प्रकार से मनाए। सीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों का बधाई व शुभकामना स्वीकार करते रहे। रायपुरा स्थित गोशाला में किसान नेता व पूर्व सभापति जिलापंचायत दुर्ग राकेश ठाकुर व पीसीसी संचार समिति के सदस्य विकास दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाय माता को घास व आटालोई खिलाकर जन्मदिन मनाया। ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के श्रेष्ठ कार्यो से गोमाता को सम्मान मिला है। लोगों की आमदनी बढ़ी है। आज गोमाता के बीच पहुंचकर घास व आटा लोई खिलाकर प्रदेश के मुखिया का दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान महंत नारायण दास महात्यागी, हरीश ठाकुर, मन्नाू शर्मा, धर्मेंद्र साहू, रोशन गुलामी, कमलेश यादव, प्रह्लाद जलक्षत्री, गोलू देवांगन, योगेश, पप्पू ठाकुर, निर्मल श्रीवास्तव, आकिब खान, युगल यादव सहित अन्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 59 वें जन्म दिवस पर पाटन ब्लाक के कुर्मीगुंडरा में ग्राम पंचायत कुर्मीगुंडरा और सेवा सहकारी समिति के तत्वावधान में विविध आयोजन किए गए। गोठान, धान खरीदी केंद्र, खेल मैदान के अलावा गांव में सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए 130 विभिन्ना प्रजाति के पौधे रोपित किए गए। साथ ही 20 एकड़ में लगे फलोद्यान में 150 नारियल के पौधे लगाए गए।