सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर एक बजे इसका उद्घाटन करेंगे। हालांकि इसे अभी सिर्फ कोरोना मरीजों के लिए शुरू किया जा रहा है।402 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, मेडिकल गेस्ट्रोइंलॉजी, सर्जिकल गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के साथ ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा भी होगी। ऐसा ये मध्यभारत का एकमात्र अस्पताल होगा, जहां एक फ्लोर अंगदान के लिए रिजर्व रहेगी।1939 में विश्व युद्ध के दौरान महाराजा यशवंतराव होलकर बीमार पड़ गए। वे इलाज के लिए अमेरिका गए। उन्हें पेट में चांदी की पसली लगाई गई। उन्हें लगा कि अगर जनता को ऐसा कुछ हो तो वह कहां जाएगी। इस पर उन्होंने सरकार को मुफ्त जमीन के साथ 30 लाख रुपए दिए और 6 जून 1948 को एमवायएच की नींव रखी गई। 18 फरवरी 1950 को काम शुरू हुआ। 26 अक्टूबर 1956 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री गोविंद वल्लभ पंत ने इसका उद्घाटन किया।
Nationalism Always Empower People
More Stories
Lokshakti ePaper 16 May 2024
epaper lokshakti-21-march-2024
epaper lokshakti-05-march-2024