Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

चीन में 51 फीसदी लोगों की पसंद हैं पीएम मोदी ग्लोबल टाइम्स का सर्वे

भारत और चीन के बीच लद्दाख की गलवां घाटी मेें सैन्य संघर्ष के बाद से ही तनाव बना हुआ है और दोनों देशों के बीच वार्ताओं के दौर जारी हैं। लेकिन इन सबसे बीच यह सच्चाई सामने आई है कि चीन के 51 फीसदी लोग मोदी सरकार की तारीफ करते हैं और अपने नेताओं की कुछ नीतियों से वे नाखुश भी हैं। यह खुलासा चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ द्वारा कराए गए एक सर्वे में हुआ है।बता दें कि ग्लोबल टाइम्स को चीन की कम्युनिस्ट सरकार का मुखपत्र माना जाता है। अखबार द्वारा भारत और चीन के बीच रिश्तों को लेकर कराए गए सर्वे में चीन के 51 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की है। जबकि 70 प्रतिशत चीनी नागरिकों ने माना है कि भारत में चीन विरोधी सोच बहुत अधिक हावी है। हालांकि वहीं 30 फीसदी लोगों ने कहा, उन्हें लगता है कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार होगा। इस सर्वे में चीन के लोगों ने रूस, जापान और पाकिस्तान के बाद भारत को पसंदीदा देश बताया। हालांकि सर्वे में शामिल 90 फीसदी लोग भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से सहमत दिखाई दिए। करीब 50 फीसदी चीनी नागरिक मानते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन पर काफी ज्यादा निर्भर है और हाल ही के कदमों से भारत को नुकसान होगा।