Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भारत के सबसे सफल कप्तान 50 साल के क्रिकेट इतिहास में वे सबसे प्रेरणादायक लीडर

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच ग्रेग चैपल ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की। चैपल ने कहा कि धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। 50 साल के क्रिकेट इतिहास में वे सबसे प्रेरणादायक लीडर हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में यह बातें कहीं।चैपल ने कहा कि धोनी कप्तानी के मामले में इंग्लैंड के माइकल ब्रियरली, ऑस्ट्रेलिया के इयान चैपल, मार्क टेलर और वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड के बराबर हैं। 2005 से 2007 तक टीम इंडिया के हेड कोच रहे चैपल ने बताया कि वो धोनी के सामने कई चुनौतियां रखते थे और वे हर बार इस पर खरे उतरे थे।चैपल ने आगे कहा कि उन्हें धोनी के खेल के अलावा उनका मजाकिया अंदाज भी पसंद था। उन्होंने कहा कि धोनी के साथ बतौर खिलाड़ी और इंसान दोनों ही तरह से मेरा अनुभव अच्छा रहा। उनके साथ काम करना आसान था, क्योंकि वे खुले दिमाग वाले व्यक्ति है। धोनी के साथ झूठी विनम्रता दिखाने की जरूरत नहीं होती थी। अगर उन्हें लगता था कि वे कुछ कर सकते हैं, तो वे पूरे आत्मविश्वास से यह बात कहते थे।