Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सितंबर माह ज्योतिष के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

 सितंबर माह ज्योतिष के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। क्योंकि सूर्य,मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, राहु, केतु अपनी चाल और घर बदलेंगे। सितंबर माह में देवगुुरु बृहस्पति और शनि लंबे समय तक वक्री रहने के बाद मार्गी हो रहे हैं। वहीं बुध व शुक्र के साथ ही राहु व केतु भी अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस ग्रहों के परिवर्तन से दुनियाभर में दूरगामी परिणाम नजर आएंगे। साथ ही राशि चक्र की 12 राशियों पर भी असर देखने को मिलेगा।

ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी के अनुसार शुक्र देव को औषधियों का अधिपति माना जाता है, इनके राशि परिवर्तन से चिकित्सा जगत में काफी बड़ी सफलता मिलेगी। इसके साथ ही कोरोना महामारी का अंत होना भी प्रारंभ हो जाएगा। वहीं भारत सहित दुनिया के कई देश आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। भारत में रियल स्टेट और आइटी क्षेत्र में फिर से उछाल देखने को मिलेगा। शिक्षण क्षेत्र में कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे। राष्ट्र विरोधी तत्वों पर नकेल कसने के लिए कई कड़े कदम उठाए जाएंगे।