Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 36 लाख के पार हो गया है।

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 79 हजार 457 नए मरीज सामने आए। इसके पहले शनिवार को सबसे ज्यादा 78 हजार 479 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीते 5 दिन से कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 36 लाख 19 हजार 169 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

राहत की बात है कि इनमें 27 लाख 72 हजार 928 लोग ठीक भी हो चुके हैं। रविवार को 60 हजार 408 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। वहीं, अब तक 64 हजार 617 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 960 लोगों ने जान गंवा दी।

रविवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 16 हजार 408 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 लाख 80 हजार 689 हो गई है। आंध्र प्रदेश में 10 हजार 603 केस बढ़े। यहां अब तक 4 लाख 24 हजार 767 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। उधर, ओडिशा देश का 10वां राज्य हो गया है, जहां एक लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। यहां मरीजों की संख्या अब एक लाख 934 हो गई है।