Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मध्य प्रदेश में काेराेना संक्रमण बेकाबू हाेने लगा है।

मंगलवार काे प्रदेश में 1525 और भाेपाल में 199 नए काेराेना संक्रमित मिले। इनमें प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव और अशोकनगर के पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी शामिल हैं। वे चिरायु में भर्ती हैं।

कोराेना संक्रमण की शुरुआत से लेकर अब तक यह पहला माैका है जब लगातार तीसरे दिन प्रदेश में 24 घंटे के भीतर काेराेना के 1500 से ज्यादा मरीज मिले हैं। प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 65490 और भोपाल में 11513 पहुंच गया है। मंगलवार काे प्रदेश में काेराेना के 32 मरीजाें की माैत हाे गई। यह एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा है। इससे प्रदेश में काेविड से मरने वालाें की संख्या 1426 हाे गई है। पिछले 10 दिनों में राजधानी में 1735 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। जबकि 1451 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 27 मरीजों की इलाज के दौरान जान गई।

भोपाल में मिले 199 नए संक्रमिताें में 7 डाॅक्टर हैं, जिनमें 3 हमीदिया अस्पताल के हैं। गांधी मेडिकल काॅलेज की डीन डाॅ. अरुणा कुमार के पति डाॅ. प्रशांत कुमार की रिपाेर्ट भी पाॅजिटिव आई है। संक्रमित डाॅक्टर्स में एक एनीस्थेटिक, एक डेंटिस्ट व एक मेडिसिन के डाॅक्टर हैं। सायबर सेल के एक पुलिसकर्मी, पुलिस कॉलोनी गोविंदपुरा के 5, एम्स के दाे छात्र और फूड डिपार्टमेंट के दाे कर्मचारी शामिल हैं।