Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का गुंडाराज कायम है

Article  – 09 oct 2020

 प. बंगाल- भाजपा नेताओं की हत्या के खिलाफ नबन्ना चलो आंदोलन, पुलिस ने जमकर किया लाठीचार्ज-

प. बंगाल  उत्तर 24 परगना जिले में पार्टी के नेता मनीष शुक्ला की हत्या के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आज कोलकाता में नबन्ना चलो आंदोलन किया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

पश्चिम बंगाल में ममता राज में कानून व्यवस्था की हालत एकदम बिगड़ी हुई है। राज्य में टीएमसी समर्थक आतंक मचाए हुए हैं। राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या आम हो गई है।

 कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ बीजेपी आज, 8 अक्तूबर को ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। कानून-व्यवस्था की स्थिति समेत सात सूत्री मांगों को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता ‘नबन्ना चलोÓ आंदोलन कर रहे हैं।

राज्य में लगातार हो रही बीजेपी नेताओं की हत्या के खिलाफ इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय भी शामिल हैं। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं। उनके ऊपर वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पुलिसिया एक्शन में कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने रंगीन पानी वाले वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसमें केमिकल मिला हुआ था। इससे कई प्रदर्शनकारियों को उल्टियां होने लगी। बीजेपी का आरोप है कि पुलिस के साथ टीएमसी के गुंडे भी बीजेपी कार्यकर्ता को निशाना बना रहे हैं। पश्चिम बंगाल में गुंडाराज को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

बंगाल पहुंचे तेजस्वी ने लगाये वंदेमातरम के नारे

वो पुलिस का बल दिखलाएंगे, हम वन्देमातरम गाएंगे।।

नवन्ना चलोÓ मार्च में हिस्सा लेने कोलकाता पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरू दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या  गुरुवार सुबह सबसे पहले बेलुर मठ गए।  तेजस्वी सूर्या ने प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान के साथ मिलकर हावड़ा मैदान से मार्च निकाला।