मनाली, जेएनएन। इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाईं कंगना रनोट आज (23 मार्च को) अपनी जिंदगी के 30 साल पूरे कर रही हैं और 31वें साल में प्रवेश करेंगी। इस बार कंगना अपना जन्मदिन मनाने के लिए मनाली पहुंची हैं। कंगना कल शाम दिल्ली से सीधे मनाली पहुंची हैं।
कंगना ने मनाली में कुछ वक्त पहले ही अपने लिए एक नया बंगला बनवाया है। इसी बंगले में कंगना का जन्मदिन मनाया जाएगा। कंगना ने यहां पहुंचकर अपने स्टाफ के साथ बागबानी के काम में हाथ बंटाया। कंगना को बागबानी का शौक रहा है। इस बंगले के लिए सभी पौधे उन्होंने खुद लगवाए हैं। जन्मदिन मनाने के लिए तैयारियां हो गई हैं। कंगना का परिवार भी मनाली पहुंच चुका है। सूत्र बताते हैं कि कंगना के जन्मदिन के लिए मुंबई से भी उनके कुछ दोस्त मनाली पहुंचे हैं। उनके साथ शाम को बंगले पर ही डिनर का इंतजाम किया गया है।
More Stories
उत्सव के फैशनपरस्तों से मिलें
‘मेरा जीवन निरंतर संघर्षपूर्ण रहा है’
एमएफ हुसैन के साथ मलाइका की ‘डेट’!