Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पछुआ ने बढ़ाई कनकनी, झारखंड में कड़ाके की ठंड; जानें अपने इलाके का हाल

देश के उत्तरी भाग में लगातार कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। झारखंड में भी सर्द हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में सर्दी बढ़ेगी। हालांकि हवा तेज रहने के कारण राज्य में कोहरे का प्रभाव थोड़ा कम रहेगा। इस दौरान राजधानी रांची का तापमान 8 डिग्री से नीचे जाने की उम्मीद है। इससे ठिठूरन बढ़ेगी। राज्य के मौसम में बदलाव उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण देखने को मिल रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। झारखंड में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर का 26.6 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान डाल्टेनगंज का 7.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य में आसमान साफ रहेगा। हालांकि सुबह-शाम काफी कनकनी रहेगी। राज्य के ऊपर किसी प्रकार का सिप्नौप्टीक फीचर का मौसम पर नहीं दिख रहा है।

You may have missed