Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रियंका शर्मा टिबड़ेवाल ने दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रियंका शर्मा टिबड़ेवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को उन्होंने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष दिलीप घोष को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया। अचानक प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष द्वारा उठाए गए इस कदम की राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है।
प्रदेश पार्टी अध्यक्ष को सौंपे इस्तीफे में प्रियंका ने लिखा है कि वर्तमान परिस्थिति में उनके लिए महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष पद पर बने रहना संभव नहीं है। यही कारण है कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं, हालांकि उन्होंने साफ किया है कि वह अब भी भाजपा के साथ हैं। आगे भी भाजपा के लिए ही सक्रिय रूप से काम करेंगी। प्रियंका के इस फैसले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी के महिला मोर्चा व्हाट्सएप ग्रुप में तमाम पदाधिकारियों के नाम शामिल किए गए थे, जबकि इस सूची में प्रियंका शर्मा टिबड़ेवाल का नाम नहीं था। इससे भाजपा नेत्री बेहद नाराज थीं। इसपर उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया।