Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विकास उपाध्याय ने असम पहुंचने पर भूपेश बघेल का किया स्वागत, दो दिन लगातार होंगी चुनावी बैठकें

चुनाव समन्वयक की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम पहुंचे। असम के प्रभारी विकास उपाध्याय ने गुवाहाटी एयरपोर्ट में गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल असम में 2 दिन लगातार चुनावी बैठकें लेंगे। कांग्रेस नेताओं को सक्रिय करने आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में रणनीति तैयार करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व असम के प्रभारी जितेन्द्र सिंह भी इन बैठकों में शामिल होने असम पहुंच चुके हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व असम प्रभारी विकास उपाध्याय पिछले 2 दिनों से अपने प्रभार वाले जिलों के विधानसभाओं में ब्लॉक स्तर पर बूथ स्तर में बैठक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू हो रहे हैं। इन बैठकों में बड़ी भीड़ के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। विकास उपाध्याय छत्तीसगढ़ में जिस तरह से बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने कार्य किया था, ठीक उसी तर्ज पर असम में काम करने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया है। खासकर असम की भाजपा सरकार के खिलाफ महिलाओं की बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी अहम हो गई है। विकास उपाध्याय ने कहा है कि असम के क्षेत्रफल का एक बड़ा भू- भाग ग्रामीण अंचल में आता है। यहां मुख्य व्यवसाय चाय बागान के साथ-साथ कृषि है। इन बड़े भू-भाग में छत्तीसगढ़, ओड़िसा के आदिवासी व सतनामी समाज के लोग कई दशकों से निवासरत हैं, जो किसी प्रत्याशी के हार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं। इस लिहाज से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का असम दौरा कांग्रेस के लिए बहुत ही फायदेमंद व कांग्रेस को जीत दिलाने लाभकारी साबित होगा।

You may have missed