Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आज और कल तापमान में आएगी गिरावट, बढ़ेगी ठंड

प्रदेश में दक्षिण से नमीयुक्त गर्म हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही थी। यहीं कारण है कि बीते कुछ दिनों से ठंड कम पड़ रही है। वहीं मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब एक बार फिर पूरे पदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रूह कंपाने वाली बढ़ेगी। 21 और 22 जनवरी को न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। ठंड के साथ ही कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा भी छा सकता है। लोगों को इसके लिए सतर्कता बरतना चाहिए। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बादल साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि गुरुवार से मध्य क्षेत्र ठंडी और शुष्क हवाओं से प्रभावित होने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।