Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सशक्त बेटियां – सशक्त राष्ट्र :मंत्री श्री पटेल


सशक्त बेटियां – सशक्त राष्ट्र :मंत्री श्री पटेल


मुख्यमंत्री ने किया हरदा शौर्य दल कार्यकर्ताओं से संवाद 


भोपाल : रविवार, जनवरी 24, 2021, 20:25 IST

बेटियां सशक्त होंगी तो देश भी सशक्त होगा। बेटियों के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कलेक्ट्रेट हरदा में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शौर्य दल से जुड़ी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर उनके कार्य की सराहना की।मंत्री श्री पटेल ने पंख अभियान पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि जब बेटियां सशक्त होंगी तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा। हरदा में श्री पटेल के साथ हरदा शौर्य दल की सदस्य सलोनी राठौर,  वर्षा योगी,  मना मण्डलेकर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थीं। शौर्य दल की सदस्य छेड़छाड़ की रोकथाम, शालात्यागी बच्चों को स्कूल भेजने, घरेलू हिंसा और ब्लैकमेलिंग के खिलाफ प्रभावी काम कर रही हैं। मना मंडेलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर चुकीं हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा संवाद किया और इनके कार्य की सराहना की।  मंत्री श्री पटेल ने बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में ”बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में अब ”पंख” अभियान शुरू हुआ है इसमें महिला बाल विकास, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग एक साथ बेटियों की चिंता करेंगे और उन्हें स्वस्थ, साक्षर और सशक्त बनाने की दिशा में काम करेंगे।उन्होंने कहा कि जब बेटी शिक्षित और स्वस्थ होगी तभी वह सशक्त होगी।  मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अभियान अपने उद्देश्य में पूरी तरह सफल होगा और प्रदेश की बेटियां सशक्त बनकर अपना और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।


अलूने