Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विश्वविद्यालयों में विशिष्ट ज्ञान क्षेत्रों के उत्कृष्ट पाठ्यक्रम विकसित हों – मिश्र

29 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों में शोध की मौलिक दृष्टि विकसित करने पर जोर देते हुए कहा है कि विश्वविद्यालयों द्वारा विशिष्ट ज्ञान के उत्कृष्ट पाठ्यक्रम विकसित किए जाएं।
श्री मिश्र शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन दीक्षान्त समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने क्षेत्र से संबंधित स्थानीय संस्कृति और परंपरागत ज्ञान-विज्ञान पर शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा दें। शिक्षा मात्र जीविकोपार्जन के लिए ही नहीं हो बल्कि वह जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए होनी चाहिए। विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा प्रदान करने के केन्द्र बनें। उन्होंने नई शिक्षा नीति को देश के चहुंमुखी विकास पर केन्द्रित बताते हुए इसके तहत विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रम अद्यतन किए जाने पर भी जोर दिया।