Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भाजपा नेताओं ने मनाया धरमलाल कौशिक का जन्मदिन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के जन्मदिन  पर भाजपा नेताओं ने सड्डू और भनपुरी स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया। उनके दीर्घायु जीवन की कामना एवं उज्जवल भविष्य की कामना के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश बजाज, जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक सिन्हा, कपिला सिंह, सुरेंद्र सोलंकी, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, पार्षद द्वय सुशीला धीवर, विश्वदिनी पांडेय, उमा शंकर साहू, श्रध्दा शुक्ला, डॉ.जयश्री शर्मा, हरीश द्विवेदी, सौरभ पाठक, राजू राव एवं अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।