Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

श्री मोहम्मद अकबर ने पर्यावरण संरक्षण मंडल तथा अटल नगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण अधिकारियों की बैठक लेकर काम-काज को समझा

श्री अकबर ने सबसे पहले पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। मंडल के सदस्य सचिव श्री सुनील मिश्रा ने मंडल के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में पर्यावरण संरक्षण मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मंडल के काम-काज का असर आम जनता को दिखना चाहिए। इसके लिए मंडल के अधिकारियों को काम करने के तौर-तरीकों में सुधार लाने की जरूरत है। निर्धारित मापदंडों से अधिक प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाईयों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाईयों को ऑनलाइन नोटिस देने की व्यवस्था की भी समीक्षा की। श्री अकबर ने कुछ सीमेंट संयंत्रों द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने की जानकारी मिलने पर असंतोष व्यक्त किया तथा ऑनलाइन सिस्टम को और अधिक अपडेट करने के निर्देश दिए। श्री अकबर ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के भिलाई में पदस्थ क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा विभागीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही करने की जानकारी मिलने पर उन्हें स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। श्री अकबर ने पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा नदियों के पानी की जांच की प्रक्रिया के बारे में भी बैठक में पूछताछ की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के प्रभारी मुख्य अभियंता श्री आर.पी. तिवारी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री ए.एस. राठौर और श्री जान लकड़ा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।