Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

24 वें अखिल भारतीय वन खेलों में छत्तीसगढ़ बना ओवर आल चैम्पियन,सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई और शुभकामनायें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज सवेरे यहाँ मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित उनके कार्यालय कक्ष में वन मंत्री मोहम्मद अकबर  के नेतृत्व में  24वें अखिल भारतीय वन खेलों के पदक विजेता खिलाडियों ने सौजन्य मुलाकात की। खिलाडियों ने मुख्यमंत्री को अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वन खेलों में छत्तीसगढ़ के 241 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ की टीम ने 70 स्वर्ण पदक, 52 रजत और 31 कांस्य सहित कुल 153 पदक जीत कर प्रतियोगिता की ओवर ऑल चैम्पियनशिप जीती। मुख्यमंत्री इस उपलब्धि के लिए वन मंत्री सहित खिलाड़ियों और विभागीय अधिकारियांे-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वन विभाग के अपर मुख्य सचिव सी.के. खेतान और प्रधान मुख्य वन संरक्षक मुदित कुमार सिंह भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इन खेलों का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस माह की नौ से 13 तारीख तक किया गया। जिसमें देश के सभी राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और राष्ट्रीय वन संस्थानों की टीमांे ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 2402 खिलाड़ियों ने भाग लिया।