Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतत्व को स्मरण किया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में बुधवार को एकात्म परिसर में उनकी तैलचित्र पर माल्यर्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतत्व को स्मरण किया गया। बता दें कि सभी मंडलो में पं-दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि के साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतत्व पर व्यख्यान और मोदी सरकार के गरीब कल्याण के कार्यक्रमों व उपलब्धियों  की योजनाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल, संगठन मंत्री पवन साय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।