Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

केन्द्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के ब्राह्मण होने पर उठा दिया सवाल,

केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके ब्राह्मण होने पर सवालिया निशान लगा दिया है। हेंगड़े ने कहा कि राहुल गांधी इस देश को नहीं जानते हैं। उन्हें धर्म के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। देखिए वह किस तरह से झूठ बोलते हैं। मुस्लिम पिता, ईसाई मां का बेटा ब्राह्मण कैसे हो सकता है। यह कैसे संभव हो जाएगा हम इस तरह के मामलों को समझते हैं, लेकिन वह आदमी बिल्कुल खाली दिमाग का है और कुछ नहीं समझता है।

यह बात कर्नाटक में हेगड़े ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि विश्व की किसी भी लैब में आपको इस तरह का हाइब्रिड नमूमा नहीं मिलेगा। आपको ऐसा कांग्रेस की प्रयोगशाला में जरूर मिल जाएगा, जहां पिता और बेटा अलग तरीके के हैं। अगर आप झूठ भी बोलते हैं तो ऐसे बोलना चाहिए कि लोगों को विश्वास दिला सकें। उनके लिए यह केवल दो या तीन महीनों की बात है।