![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
प्रियंका गांधी ने औपचारिक रूप से कांग्रेस महासचिव का पदभार संभाल लिया है। कांग्रेस मुख्यालय जाने से पहले प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को ईडी के दफ्तर छोड़ने गईं। वहां गेट पर छोड़ने के बाद प्रियंका ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा के सवाल पर कहा कि पूरी दुनिया को पता है कि क्या हो रहा है। इससे साफ संकेत मिलता है कि प्रियंका का सीधा इशारा मोदी सरकार की तरफ था। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए प्रियंका को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से ईडी में पूछताछ हो रही है। महासचिव बनने पर उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि राहुलजी ने यह जिम्मेदारी मुझे सौंपी है।
कांग्रेस पार्टी पूरी तरह रॉबर्ट वाड्रा के पीछे खड़ी है। वाड्रा मंगलवार को ही अमेरिका से लौटे हैं।
सूत्रों के अनुसार वाड्रा लंदन में अपनी मां का इलाज करा रहे थे और फिर वहां से अमेरिका गए थे। मनी लॉन्ड्रिंग केस में वाड्रा अग्रिम जमानत पर हैं। वाड्रा ने गिरफ्तारी की आशंका के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने 16 फरवरी तक गिरफ्तारी से राहत भी दी है। वाड्रा मोदी सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं तो बीजेपी कानून के राज की दुहाई दे रही है।
More Stories
राजौरी आतंकी हमला: मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, एक जवान घायल |
नवीन पटनायक ने ब्रिटिश शैली की छाया कैबिनेट के साथ ओडिशा की भाजपा सरकार पर कड़ी निगरानी रखी |
मुंबई एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, 600 नौकरियों के लिए 25,000 लोग पहुंचे | इंडिया न्यूज़