Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जनवरी में 87 हजार एक्टिव केस कम हुए थे, फरवरी में कम होने की बजाय बढ़कर 1.65 लाख के पार हो गए

देश में कोरोना के बढ़ते केस चिंता बढ़ा रहे हैं। पांच दिन से रोजाना 15 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। 31 दिसंबर को 2 लाख 52 हजार 701 एक्टिव केस थे, जो 31 जनवरी को घटकर 1 लाख 65 हजार 685 हो गए। यानी 87,016 की कमी आई, लेकिन 28 फरवरी तक ये बढ़कर 1 लाख 65 हजार 715 हो गए। अगर जनवरी के बराबर एक्टिव केस फरवरी में भी कम होते तो अभी यह आंकड़ा 80 हजार होता।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना का पहला टीका लगवा लिया है। उन्हें भारत बायोटेक की कोवैक्सिन का डोज दिया गया। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी कोवैक्सिन का पहला डोज लगवा लिया है।
  • महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 7 दिन के लिए कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। यह 7 मार्च रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
  • पुणे शहर में पाबंदियां 14 मार्च तक बढ़ा दी गईं हैं। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट कोचिंग क्लासेस बंद रहेंगी। रात 11 से सुबह 6 बजे के बीच जरूरी सर्विस को छोड़कर किसी भी तरह की पब्लिक मूवमेंट पर पाबंदी रहेगी।
  • तमिलनाडु में भी लॉकडाउन 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया। यहां दफ्तर, बाजार, इंडस्ट्रियल एक्टिविटी अलग-अलग समय में संचालित की जाएंगी। यहां एक्टिव केसों की संख्या 4 हजार है।