Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

19 मार्च को लॉन्च होगा Xiaomi का सबसे सस्ता फोन Redmi Go

चायनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi भारत में हर सेगमेंट में अपने शानदार फोन्स कम कीमत में लाकर युवाओं की पसंद बन गई है। हाल ही में कंपनी ने रेडमी नोट 7 भारत में लॉन्च किया है। वहीं अभ खबर के ही शाओमी भारत में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन पेश करने जा रही है।

जानकारी के अनुसार शाओमी गूगल के साथ मिलकर अपना पहला Android Go स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन 19 मार्च को भारत में लॉन्च होगा और कहा जा रहा है कि यह अब तक का सबसे सस्ता रेडमी फोन होगा।फोन की लॉन्चिंग से पहले कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर हिंदी में ट्ववीट कर के अपने आने वाले फोन के बारे में जानकारी दी। इसी के साथ Redmi Go के टीजर में भी भारतीय रीजनल भाषा का प्रयोग किया गया है। Redmi Go के लिए एक माइक्रो साईट भी बनाई गई है जहां यूजर्स लॉन्च के बारे में Notify Me बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Xiaomi ने इस माइक्रो साईट पर Redmi Go के कुछ फीचर्स को भी हाईलाइट किया है। Redmi Go में बड़ी स्क्रीन के साथ HD डिस्प्ले एंड लम्बी बैटरी लाइफ दी जाएगी। फोन में 18:9 रेश्यो का डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और एक्सपैंडेबल स्टोरेज दी जाएगी। लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार, फोन में ब्लूटूथ 4.2, ड्यूल-सिम सपोर्ट और 1GB रैम दी जा सकती है।

अपडेटेड OS लॉन्च किया था। लेटेस्ट Android OS पर आधारित Android Pie Go Edition 500MB अतिरिक्त स्टोरेज के साथ आता है। Redmi Go में भारत को ध्यान में रखकर फीचर्स दिए गए हैं। यह हिंदी में गूगल असिस्टेंट के साथ 20 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

Redmi Go भारत में Android Go की छोटी पर बढ़ती हुई लिस्ट में शामिल होने वाला है। इसके अलावा Samsung Galaxy J2 Core, Nokia 1, Nokia 2.1, Micromax Bharat Go और Lava Z50 इस लिस्ट में शामिल हैं।