राजधानी एक्सप्रेस में एक बार फिर एक महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सियालदह राजधानी एक्सप्रेस की है।रविवार की रात नई दिल्ली से सियालदह जा रही सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में कानपुर के पास महिला यात्री से छेड़खानी हुई। महिला की शिकायत पर पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। वह कोलकाता स्थित प्राइवेट फर्म में काम करता है। विजय कुमार नई दिल्ली से सियालदह जा रही 02314 डाउन राजधानी एक्सप्रेस के बी2 बर्थ संख्या 69 पर सवार होकर कोलकाता जा रहा था।
इसी कोच में दिल्ली की महिला सियालदह जा रही थी। ट्रेन के कानपुर से रवाना होते ही महिला ने विजय पर छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला के शोर मचाते ही चलटिकट परीक्षक ने पीडीडीयू जंक्शन पर कंट्रोल को इसकी जानकारी दी।रविवार की रात करीब एक बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है। जीआरपी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
लोकसभा चुनाव: यूपी में 57.98 फीसदी मतदान, छठे चरण में 25 मई से 14 तक मतदान, जानें मैदान पर हैं कितने विपक्षी
यूपी लोकसभा चुनाव चरण 5: 14 सीटों पर सुबह 9 बजे से 12.89 बजे तक प्रतिशत मतदान, जानें कहां पड़े वोट
बीजेपी के नॉमिनल चौपाल में मचा बवाल, प्रधान के बेटे ने किया हथियार से हमला, 4 लोग घायल