![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
राजधानी के हवाई यात्रियों को 28 मार्च से मुंबई, हैदराबाद व पुणे फ्लाइट की नई सौगात मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि इन फ्लाइटों की घोषणा इंडिगो एयरलाइंस ने की है। पुणे फ्लाइट शुरू करने की मांग तो काफी समय से ट्रैवल्स संचालकों द्वारा की जा रही थी। ये फ्लाइटें अब रोजाना ही उड़ान भरेगी।
ट्रैवल्स संचालकों से मिली जानकारी के अनुसार पूणे की शुरू होने वाली फ्लाइट कनेक्टिविटी फ्लाइट होगी। यह फ्लाइट इंदौर होते हुए पूणे जाएगी। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही आने वाले समय में रायपुर से जयपुर के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है।
इसके लिए भी कंपनियां संभावनाएं तलाशी जा रही है।इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 6ई6467 हैदराबाद से दोपहर 3.05 बजे छूटेगी और रायपुर शाम 4.20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई473 रायपुर से शाम 4.50 बजे छूटेगी और 6.05 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6ई5511 मुंबई से सुबह 5.50 बजे छूटेगी और 7.45 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई 5512 सुबह 8.15 बजे रायपुर से छूटेगी और मुंबई सुबह 10 बजे पहुंचेगी।
More Stories
11 लोगों को तत्काल मिला नया राशन कार्ड
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लगातार तीसरे दिन भी ले रहे है विभागों की समीक्षा बैठक