राजधानी एक्सप्रेस में एक बार फिर एक महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। छेड़छाड़ नई दिल्ली-सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस में हुई थी। महिला का कहना है कि आरोपी ने मिर्जापुर जिले के पास शनिवार रात महिला से छेड़खानी की। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस शनिवार की रात 1:20 बजे पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-एक पर पहुंची। रेलवे सुरक्षा बल मेरी सहेली टीम और जीआरपी ट्रेन में पहुंचा तो ए-3 कोच की सीट संख्या-22 पर सवार 21 वर्षीय महिला यात्री ने बताया कि वह धनबाद की रहने वाली है। वह दिल्ली से धनबाद की यात्रा कर रही है।आरोप लगाया कि आधी रात के वक्त जब ट्रेन मिर्जापुर के लिए आगे बढ़ी थी, तभी एक व्यक्ति ने मेरे साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाते हुए युवक को पकड़ लिया। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पवन कुमार बंसल निवासी C1/257 यमुना विहार (दिल्ली) है। वह दिल्ली से गया तक के लिए इसी कोच के सीट संख्या-11 पर सवार था।
जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर यात्री को ट्रेन से उतार कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर केस को मिर्जापुर स्थानांतरित किया गया है।
राजधानी एक्सप्रेस में एक बार फिर एक महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। छेड़छाड़ नई दिल्ली-सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस में हुई थी। महिला का कहना है कि आरोपी ने मिर्जापुर जिले के पास शनिवार रात महिला से छेड़खानी की। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस शनिवार की रात 1:20 बजे पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-एक पर पहुंची। रेलवे सुरक्षा बल मेरी सहेली टीम और जीआरपी ट्रेन में पहुंचा तो ए-3 कोच की सीट संख्या-22 पर सवार 21 वर्षीय महिला यात्री ने बताया कि वह धनबाद की रहने वाली है। वह दिल्ली से धनबाद की यात्रा कर रही है।
आरोप लगाया कि आधी रात के वक्त जब ट्रेन मिर्जापुर के लिए आगे बढ़ी थी, तभी एक व्यक्ति ने मेरे साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाते हुए युवक को पकड़ लिया। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पवन कुमार बंसल निवासी C1/257 यमुना विहार (दिल्ली) है। वह दिल्ली से गया तक के लिए इसी कोच के सीट संख्या-11 पर सवार था।
जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर यात्री को ट्रेन से उतार कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर केस को मिर्जापुर स्थानांतरित किया गया है।
More Stories
यूपी में गरेरे सीएम मोहन: अखिलेश यादव पर कटाक्ष, कहा- ‘गठबंधन करना ही है तो डूबते जहाज में क्यों बैठ रहे हो भैया’
लोकसभा चुनाव: आज पीएम मोदी नामांकन नामांकन, प्रशांत महासागर में कई दिग्गज नेता शामिल
लोकसभा चुनाव चौथा चरण: उत्तर प्रदेश में रात 9 बजे से 11.67% तक हुआ मतदान, जानें कहां पड़े कितना फिसदी वोट