प्रदेश में मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानी आरके वैश्य ने राहत आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन को ऑरेंज अलर्ट के संबंध में पत्र भेजा है। उन्होंने गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर व महासमुंद जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठे अति प्रबल चक्रवात के कारण प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। इस कारण प्रदेश में काफी तेज हवा भी चल रही है। 26 मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में हवा की गति अधिक होने के कारण अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 28 मई से प्रदेश के उत्तरी भाग के तापमान में लगातार गिरावट होने की संभावना है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
CG MORNING NEWS : CM साय बालोद जिले के दौरे पर, गृहमंत्री विजय शर्मा दिए गए मोर्चे पर चर्चा करने जाएंगे बस्तर, RSS के प्रशिक्षण का आज समापन, PAT, PPT, Pre BA B.Ed और B.Sc B.Ed के प्रवेश पत्र जारी…
चिंतन शिविर का दूसरा दिन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ किया योगा, देखें वीडियो…
बलरामपुर घटना पर मंत्री नेताम ने कहा – साजिश के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, घटना पर भ्रम न उजागर, सही तथ्य सामने आएंगे